बोकारो

फेक न्यूज़ पर लगाम के लिए पत्रकारिता की विश्वसनीयता जरूरी

बुद्ध विहार में झारखंड यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट का सम्मेलन, जिम्मेदार पत्रकारिता पर जोर

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

बोकारो। बोकारो स्टील सिटी के सेक्टर-4 स्थित बुद्ध विहार में झारखंड यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट की ओर से ‘फेक न्यूज़ से निपटें, मीडिया की विश्वसनीयता बचाएं और जिम्मेदार पत्रकारिता अपनाएं’ विषय पर एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पत्रकारों, जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने फेक न्यूज़ की बढ़ती चुनौती और पत्रकारिता की भूमिका पर गंभीर मंथन किया। सम्मेलन की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष कृष्णा चौधरी ने की, जबकि संचालन शेखर शरदेंदु और संतोष कुमार दास ने किया।

सम्मेलन में मुख्य अतिथि धनबाद सांसद ढुल्लू महतो, विशिष्ट अतिथि पूर्व मंत्री व चंदनकियारी विधायक उमाकांत रजक, बोकारो विधायक श्वेता सिंह, मुख्य वक्ता प्रकाश सहाय, बोकारो उपायुक्त अजय कुमार नाथ झा, मेयर भोलू पासवान, उपमेयर पूजा कुमारी, यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष शिवकुमार अग्रवाल, प्रदेश संयोजक रजत कुमार गुप्ता, प्रदेश महासचिव राजीव नयनम समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
वहीं मुख्य वक्ता के रूप में प्रकाश सहाय ने अपने विचार रखे। मुख्य वक्ता श्री सहाय ने कहा कि आज फेक न्यूज़ केवल गलती नहीं, बल्कि कई बार सुनियोजित साजिश का हिस्सा बन चुकी है। ऐसे में पत्रकारिता की विश्वसनीयता को बचाए रखना सबसे बड़ी चुनौती है। सांसद ढुल्लू महतो ने सोशल मीडिया के दुरुपयोग पर चिंता जताते हुए कहा कि गलत सूचना फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई जरूरी है और पत्रकारों को अपनी विश्वसनीयता खुद मजबूत करनी होगी। पूर्व मंत्री उमाकांत रजक ने पत्रकारिता को समाज का आईना बताते हुए निष्पक्षता को उसकी सबसे बड़ी ताकत बताया। विधायक श्वेता सिंह ने कहा कि हर संस्था की गरिमा उसके चरित्रवान लोगों से तय होती है और मीडिया को आत्ममंथन की जरूरत है। उपायुक्त अजय नाथ झा ने कहा कि खबरों का स्रोत मजबूत और प्रमाणिक होना चाहिए, सुनी-सुनाई बातों पर आधारित पत्रकारिता से बचना होगा। उन्होंने बोकारो प्रेस क्लब भवन निर्माण को लेकर भी सकारात्मक पहल का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में मेयर भोलू पासवान, उपमेयर पूजा कुमारी, प्रदेश अध्यक्ष शिवकुमार अग्रवाल, संयोजक रजत कुमार गुप्ता, महासचिव राजीव नयनम ने भी संबोधित किया। धन्यवाद मो शब्बीर ने किया। मौके पर जगदीश सिंह, कुणाल सिंह, राजेश प्रसाद, रणधीर निधि, कैलाश यादव, विनय राज, उदय सिंह, मनोज मिश्रा, मोहम्मद मोबीन, सचिव वैद्यनाथ शर्मा, संजीव ओझा, बीके पांडे, मिथिलेश सिन्हा, पंकज सिन्हा, संजय कुमार, अनिल चंद्रा, कुमार, मानिक चंद, सागर महथा, राजेश राज, राजेश कुमार कमलेश कुमार जायसवाल विकास गोस्वामी सहित अन्य लोग मौजूद थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button