भरत पुर

आमरण अनशन पर बैठने की घोषणा को लिया वापिस

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।

भरतपुर। राजस्थान में भरतपुर के कस्वा नदबई में 25 मार्च की देर शाम दुकान से घर लौटते समय ज्वेलर योगेंद्र चोपड़ा से करीब 80 लाख के आभूषण लूट उनकी गोली मारकर हत्या कर देने के मामले को लेकर मृतक की पत्नी की बुधवार 15 अप्रैल से आमरण अनशन पर बैठने की घोषणा को बापिस ले लिए जाने के बाद पुलिस व प्रशासन ने राहत की सांस ली है। गौरतलब है कि चौपड़ा हत्याकांड को लेकर आंदोलनरत कस्वा नदबई में शांति की पहल को लेकर बुधवार को पुलिस अधीक्षक दिगंत आनंद पीड़ित परिवार के घर पहुंचे। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों को ढांढस बंधाया और पुलिस द्वारा अब तक की गई कार्रवाई की जानकारी देते हुए भरोसा दिलाया कि आरोपियों को जल्द ही सलाखों के पीछे डाल दिया जाएगा। पुलिस अधीक्षक के इस आश्वासन के बाद मृतक की पत्नी ने फिलहाल अपना प्रस्तावित धरना स्थगित करने की घोषणा की।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button