खैरथल
ओवरटेक के चक़्कर में लोक परिवहन निगम की बस व पिकअप में जोरदार भिड़ंत, एक महिला हुई चोटिल

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
खैरथल : मेजर डिस्ट्रिक रोड 25 मातौर खैरथल सड़क मार्ग पर गुरुवार सुबह करीब साढ़े दस बजे अगवानी स्टैंड के पास एक बस व पिकअप में आमने सामने हुई भयंकर टक्कर हो गई गनीमत यह रही की एक महिला सवारी को मामूली चोट आई और सभी सवारिया सुरक्षित रही।प्रत्यक्षदर्शियो ने बताया की खैरथल से ततारपुर चौराहे जा रही लोक परिवहन निगम की बस की सामने से आ रहे बड़े ट्रक के पीछे से ओवरटेक करने के चक़्कर में पिकअप सामने आ गई और भीषण टक्कर हो हुई दुर्घटना का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है बस के आगे का हिस्सा बुरी तरह पिचक गया। लोगो ने बताया की पिकअप में दूध के केन रखे हुए थे जो घटना स्थल पर काफ़ी दूध फेल गया!दुर्घटना के बाद पिकअप चालक मौके से भाग गया!घटना स्थल पर भारी भीड़ जमा हो गई सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को अस्पताल भिजवाया जिसको प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दें दी गई शाम तक किसी भी और से रिपोर्ट दर्ज नहीं हो पाई


