बरेली
जिलाधिकारी ने ई-ऑफिस क्रियान्वयन के सम्बन्ध में की बैठक
जिन कार्यालयों व पटलों पर ई-ऑफिस के माध्यम से कार्य नहीं किया जा रहा है उनका वेतन रोकने के दिए निर्देश

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। जिलाधिकारी अविनाश सिंह की अध्यक्षता में आज ई-ऑफिस क्रियान्वयन के सम्बन्ध में बैठक कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि जिन कार्यालयों व पटलों पर ई-ऑफिस के माध्यम से कार्य नहीं किया जा रहा है उनका वेतन आहरित नहीं होगा, इसलिए ई-ऑफिस संचालित करने में जिसको भी कोई समस्या आ रही हो तो वह यथाशीघ्र समस्या का निस्तारण कर ई-ऑफिस के माध्यम से कार्य करना आरम्भ करें।
बैठक में जिलाधिकारी ने ऐसे कार्यालय ई-ऑफिस के माध्यम से फाइल मूव कर रहे हैं तथा ऐसे कार्यालय जो ई-ऑफिस गो-लाइव की प्रक्रिया में नहीं हैं की विस्तार से समीक्षा की गयी तथा सभी विभागों में ई-ऑफिस प्रणाली के माध्यम से कार्य करने के निर्देश दिए।
बैठक में अपर जिलाधिकारी(वि०/रा०) संतोष कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी प्रशासन पूर्णिमा सिंह, अपर जिलाधिकारी नगर सौरभ दुबे, अपर जिलाधिकारी न्यायिक देश दीपक, नगर मजिस्ट्रेट राजेश कुमार वर्मा, मुख्य कोषाधिकारी सहित समस्त सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।



