बरेली

अपना दल (सोनेलाल) ने बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती को श्रद्धा और अनुशासन के साथ मनाया                     

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली : अपना दल (सोनेलाल) द्वारा भारत रत्न, संविधान के शिल्पकार एवं सामाजिक न्याय के महानायक डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती प्रदेश एवं जनपद स्तर पर अभूतपूर्व भव्यता, अनुशासन और श्रद्धा के साथ आयोजित की गई। सचिव एवं मीडिया प्रभारी निशांत सक्सेना ने बताया यह आयोजन केवल एक औपचारिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि सामाजिक चेतना, समान अधिकार और संवैधानिक मूल्यों के प्रति संगठन की दृढ़ प्रतिबद्धता का सशक्त प्रदर्शन रहा।कार्यक्रम में उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम ने यह स्पष्ट संदेश दिया कि अपना दल (सोनेलाल) समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के अधिकारों की रक्षा के लिए पूरी मजबूती से प्रतिबद्ध है।इस अवसर पर प्रदेश सचिव (व्यापार मंच) नीरज मिश्रा, गोपेंद्र पाल एडवोकेट, जिला महासचिव अजय गंगवार, जिला मीडिया सचिव निशांत सक्सेना, जिला अध्यक्ष (युवा मंच) अतुल पटेल, राजा राम, जिला कोषाध्यक्ष साबिर हुसैन, प्रत्यक्ष गंगवार, जिला कार्यकारिणी सदस्य हैप्पी पटेल सहित बड़ी संख्या में सक्रिय पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिला अध्यक्ष एडवोकेट अनुज कुमार गंगवार ने अपने संबोधन में कहा कि “बाबा साहेब का जीवन केवल इतिहास नहीं, बल्कि वर्तमान और भविष्य की दिशा है।
कार्यक्रम का समापन बाबा साहेब के विचारों को जन-आंदोलन बनाने और संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त करने के सामूहिक संकल्प के साथ हुआ।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button