बरेली
2027 के चुनाव में योगी को तीसरी बार मुख्यमंत्री बनाएंगे – अरशद हुसैन

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली : भा ज पा समर्थक दल युवा मोर्चा बरेली के तत्वाधान में एक प्रेस वार्ता आयोजित की गई जिसमें प्रदेश अध्यक्ष अरशद हुसैन ने अपने विचार रखते हुए कहा कि हमारा दल सदैव भा ज पा को समर्थन देता रहा है। हमारा लक्ष्य 2027 के विधान सभा चुनाव में हम तीसरी बार मुख्यमंत्री बनायेंगे। प्रदेश उपाध्यक्ष मोईन कुरैशी ने कहा कि कि हमारी पूरी टीम इस बार पूरे मनोयोग से चुनाव लड़ा कर ज्यादा से ज्यादा सीटें जितवाना हैं। प्रदेश मीडिया प्रभारी नाहिद बेग ने कहा कि हम सभी भा ज पा को पूर्ण बहुमत से चुनाव जितवाएंगे तथा विपक्ष को एक बार फिर धूल चटवाएंगे। जिला अध्यक्ष नूर हसन ने कहा कि अभी से तैयारियां शुरू कर दी। इस अवसर पर प्रदेश सचिव अकबर हुसैन, जिला महामंत्री रेहान अहमद, जिला महामंत्री श्याम देवल,महानगर अध्यक्ष असलम खान,बदरूद्दीन,मुस्तफा रजा, शिवम सक्सेना आदि मौजूद रहे।


