बोकारो

प्रधानमंत्री से कसमार के बबलू ने किए आभासी संवाद मेरा युवा भारत बजट 2026 प्रतियोगिता में बने थे फाइनलिस्ट

कसमार में खुशी की लहर

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो।

बोकारो। राष्ट्रीय स्तर की प्रतिष्ठित मेरा युवा भारत बजट प्रतियोगिता 2026 में झारखंड राज्य के बोकारो के कसमार प्रखंड क्षेत्र के हिसिम के युवा एवं प्राकृतिक रक्षण संस्था के संस्थापक बबलू कुमार महतो ने अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए फाइनल लिस्ट के रूप में अपनी जगह बनाई है। इस प्रतियोगिता में देशभर से लगभग 12 लाख से अधिक युवाओं ने भाग लिया था जिसमें चयनित होना एक बड़ी उपलब्धि है। यह प्रतियोगिता तीन चरणों में आयोजित की गई थी पहले चरण में ऑनलाइन प्रश्नोत्तरी में बबलू कुमार महतो ने लगभग 90% अंक प्राप्त कर अगले चरण के लिए अर्हता प्राप्त की इसके पश्चात दूसरे चरण में निबंध लेखन प्रतियोगिता आयोजित किया गया जिसमें बबलू कुमार ने वर्ष 2026 के बजट पर अपने विचार लिखे तथा पर्यावरण एवं जनता की वास्तविक समस्याओं को ध्यान में रखते हुए बजट का व्यावहारिक एवं जमीनी विश्लेषण प्रस्तुत किया। बबलू कुमार के प्रभावी विचारों और प्रस्तुति के आधार पर उन्हें राज्य स्तर के लिए फाइनललिस्ट के रूप में चयनित किया गया। प्रतियोगिता के अंतिम चरण के अंतर्गत 12 एवं 13 अप्रैल 2026 को रांची स्थित रिम सभागार में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया जहां बबलू कुमार महतो देश के प्रधानमंत्री के साथ आभासी संवाद किए कार्यक्रम में युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के मंत्री मनसुख मांडवीया जी से कार्यक्रम के दौरान वार्तालाप हुई। यह उनके जीवन का एक अत्यंत महत्वपूर्ण एवं गौरवपूर्ण क्षण माना जा रहा है। बबलू कुमार महतो ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि वह आगे भी समाज सेवा पर्यावरण और राष्ट्र के विकास से जुड़े विषयों पर कार्य करते रहेंगे तथा युवाओं को जागरुक एवं प्रेरित करने का प्रयास करेंगे। बबलू कुमार महतो कस्टमर प्रखंड के हिस्से में गांव के रहने वाले हैं। उनके पिता का नाम आनंद कुमार महतो जो भाजपा नेता के साथ-साथ वन पर्यावरण सुरक्षा से जुड़े हैं। उनके इस उपलब्धि पर पूरे कसमार प्रखंड क्षेत्र में खुशी की लहर फैल गई है हर और से इन्हें बधाई संदेश प्राप्त हो रहे हैं। लोगों ने उनके उज्जवल भविष्य की मंगल कामना किए हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button