गोड्डा

भाजपाइयों ने बिजली विभाग कार्यालय को घेरा

पोस्टपेड मीटर में मनमानी तरीके से बिल वसुली से जनता परेशान : लक्ष्मी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
गोड्डा। झारखंड प्रदेश के सभी 24 प्रशासनिक जिलों में भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा, लगातार बिजली कटौती, बड़े हुए बिजली दर एवं पोस्टपेड मीटर में मनमानी तरीके से बिल की समस्याओं के विरोध में बिजली विभाग कार्यालय का घेराव किया गया। भाजपा जिला इकाई के द्वारा जिला अध्यक्ष लक्ष्मी चक्रवर्ती के नेतृत्व में आक्रोषपूर्ण तरीके से गोड्डा बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता के कार्यालय का घेराव सैकड़ो भाजपा कार्यकर्ताओं एवं बिजली उपभोक्ताओं ने जोरदार तरीके से किया। भाजपा जिला अध्यक्ष लक्ष्मी चक्रवर्ती ने कहा कि हेमंत सोरेन की सरकार के द्वारा बेवजह बिजली दरों में बढ़ोतरी कर आम उपभोक्ताओं के जेब को लूटने का कार्य क्या है। हेमंत सरकार ने आमजनों को झूठे प्रलोभन यानी 200 यूनिट फ्री बिजली देने का वादा कर बेवकूफ बनाने का काम किया है। अगर किसी कारण बस 200 यूनिट से 201 यूनिट हो जाने पर पूरे 201 यूनिट का पैसा लिया जा रहा है, जो सरासर गलत है। आए दिन बिजली की कटौती मनमाने तरीके से बिजली विभाग के कर्मचारियों के द्वारा किया जा रहा है। पोस्टपेड बिजली मीटर में मनमानी तरीके से बिजली विभाग द्वारा पैसा वसूला जा रहा है। इस आक्रोश कार्यक्रम के माध्यम से प्रदेश सरकार को आगाह करना चाहेंगे की अगर इन सारी समस्याओं का निधन नहीं किया गया तो भारतीय जनता पार्टी के एक-एक कार्यकर्ता आज सड़क पर आक्रोश दिखा रहे हैं। कहीं ऐसा ना हो कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता सड़क से सदन तक पहुंच कर इस मनमाने तरीके से बिल वसूली के विरोध में सदन तक पहुंचेगी। दौरान जिला महामंत्री अजय साह,  जिला महामंत्री संजीव टेकरीवाल, जिला उपाध्यक्ष लाल बहादुर सिंह, जिला मंत्री नितेश सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष राजेश झा, दिलीप सिंह, पूर्व जिला महामंत्री कृष्ण कन्हैया, भाजपा नेता सुभाष यादव आशीष यादव, मंडल अध्यक्ष विवेकानंद भगत, संतोष भगत, मणिकांत महतो, संतोष मंडल, बबलू सिंह, जिला मंत्री नंदकिशोर ठाकुर आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button