खेलबरेली

तीसरा दिनः श्रीराम मूर्ति मेमोरियल इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन सेवन 2026

सोबती पब्लिक स्कूल की 80 रन से जीत

30 रन बनाने के साथ 1.3 ओवर में 5 विकेट लेने वाले अक्षत बने मैन ऑफ द मैच
नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो
बरेली : एसआरएमएस कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (सीईटी) की ओर से आयोजित श्रीराम मूर्ति मेमोरियल इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन सेवन के तीसरे दिन शुक्रवार को ग्रुप- बी की टीम सोबती पब्लिक स्कूल और बीबीएल पब्लिक स्कूल के बीच पांचवां और ग्रुप- सी टीम बासु बरल सीनियर सेकेंडरी स्कूल और पब्लिक मॉडर्न स्कूल नकटिया के बीच छठा मैच हुआ। पांचवें मैच में सोबती पब्लिक स्कूल ने बीबीएल को 80 रन से पराजित किया। छठा मैच खेलने पब्लिक मॉडर्न स्कूल नकटिया के न पहुंचने से प्रतिद्वंद्वी बासु बरल सीनियर सेकेंडरी स्कूल की टीम को वॉक ओवर मिला। सोबती के लिए 5 चौकों के साथ 32 गेंदों पर 30 रन बनाने के साथ 1.3 ओवर में सिर्फ 7 रन देकर बीबीएल के 5 खिलाड़ियों को आउट करने वाले अक्षय गुप्ता को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
बरेली क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा मान्यता प्राप्त श्रीराम मूर्ति मेमोरियल इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन सेवन में तीसरे दिन पांचवां मैच ग्रुप- बी की टीम सोबती पब्लिक स्कूल और बीबीएल पब्लिक स्कूल के बीच हुआ। सोबती पब्लिक स्कूल के कप्तान सृजन शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। सोबती के स्कोर में एक्स्ट्रा के रूप में मिले 29 रनों ने भी काफी फायदा पहुंचाया। जवाब में सोबती की गेंदबाजी के आगे बीबीएल की टीम बिखर गई और पूरी टीम 8.3 ओवर में 59 रन ही बना सकी। सोबती के ऑलराउंडर खिलाड़ी अक्षय गुप्ता को मैन ऑफ द मैच चुना गया। शुक्रवार दोपहर टूर्नामेंट का छठा मैच बासु बरल सीनियर सेकेंडरी स्कूल और पब्लिक मॉडर्न स्कूल नकटिया के बीच होना था, लेकिन निर्धारित समय तक पब्लिक मॉडर्न स्कूल नकटिया की टीम के न पहुंचने से अंपायरों की सलाह पर मैच रेफरी ने बासु बरल सीनियर सेकेंडरी स्कूल को वॉकओवर देने का फैसला किया। इस अवसर पर एसआरएमएस सीईटी के प्रिंसिपल एवं टूर्नामेंट के ऑर्गनाइजिंग प्रेसिडेंट डा.प्रभाकर गुप्ता, ऑर्गनाइजिंग सेक्रेटरी डा.शोभित सक्सेना, डा.अनुज सक्सेना, शंकर पाल, यूसुफ अंसारी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button