रामपुर शाहबाद
शाहबाद में ई रिक्शा पलटने से ग्रामीण की मौत
नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
रामपुर शाहबाद। शुक्रवार को शाहबाद थाना क्षेत्र के गुलड़िया गांव के पास ई रिक्शा पलटने से ग्रामीण की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार ई रिक्शा में प्लाई बोर्ड भरे हुए थे। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को शाहबाद सीएचसी लेकर पहुंची और ग्रामीण की शिनाख्त करने की कोशिश की। उधर खबर लिखे जाने तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी थीं। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।


