गोमिया थाना प्रभारी प्रफुल्ल कुमार महतो को बुके एवं शॉल ओढ़ाकर किया गया स्वागत

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
बोकारो। गोमिया थाना के नवनियुक्त थाना प्रभारी प्रफुल्ल कुमार महतो को गोमिया के समाजसेवीयों ने बुके व शॉल ओढ़ाकर भव्य स्वागत किया। वहीं इस दौरान मुख्य रूप से समाजसेवी शंकर पासवान व पूर्व उप मुखिया चन्दन पासवान मौजूद थे। मौके पर पूर्व उप मुखिया चंदन पासवान ने कहा कि उम्मीद ही नहीं बल्कि पुर्ण विश्वास है कि गोमिया थाना के नवनियुक्त थाना प्रभारी प्रफुल्ल कुमार महतो के नेतृत्व में गोमिया थाना क्षेत्र में बेहतरीन कार्य के साथ साथ जनता के हर समस्याओं का समाधान निष्पक्ष रूप से होगा तत्पश्चात आज थाना प्रभारी प्रफुल्ल कुमार महतो से शिष्टाचार मुलाकात से काफी अच्छा महसूस हुआ। वहीं गोमिया थाना प्रभारी प्रफुल्ल कुमार महतो ने कहा कि थाना क्षेत्र को अपराधमुक्त बनाने के लिए सभी लोगों का सहयोग आवश्यक है और क्षेत्र के अवैध गतिविधियों की सूचना अविलंब पुलिस को दें। जिससे समय पर कारवाई की जा सके। वहीं क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम हो इसको लेकर गोमिया पुलिस सदैव तत्पर है। इस मौके पर समाजसेवी शंकर पासवान, दिलीप पासवान, महेंद्र पासवान, राज कुमार यादव, बिगन पासवान सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे।


