जिलाध्यक्ष भाजपा कविता माधरे जी की उपस्थिति में नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम हर्षोंल्लास के साथ सम्पन्न
''नारी शक्ति वंदन अधिनियम'' का राष्ट्र निर्माण एवं महिला सशक्तिकरण में विशेष योगदान: मा० जिला अध्यक्ष

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
हापुड़। “नारी शक्ति वंदन अभियान” के अन्तर्गत उत्तर प्रदेश के सभी 75 जनपदों में कार्यक्रम व “नारी शक्ति वंदन’ विषयक प्रेस-वार्ता का आयोजन किया गया। जनपद हापुड़ में नारी शक्ति वंदन अधिनियम के सन्दर्भ में आज आर.के. प्लाजा रेलवे रोड हापुड़ में प्रेस वार्ता जिला अध्यक्ष भाजपा श्रीमती कविता माधरे की उपस्थिति में हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ।
जिला अध्यक्ष भाजपा कविता माधरे ने अपने संबोधन में कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम केवल राजनीतिक आरक्षण तक सीमित नहीं है, बल्कि यह महिलाओं को नेतृत्व एवं निर्णय प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण एवं ऐतिहासिक पहल है। उन्होंने कहा कि इस अधिनियम के माध्यम से संसद एवं विधानसभाओं में महिलाओं की भागीदारी में वृद्धि होगी, जिससे नीति-निर्माण में शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा एवं सामाजिक सरोकारों से जुड़े विषयों को और अधिक प्राथमिकता मिलेगी। उन्होंने आगे कहा कि यह अधिनियम लैंगिक समानता को सुदृढ़ करने के साथ-साथ समाज में महिलाओं की भूमिका को लेकर स्थापित रूढ़िवादी धारणाओं में सकारात्मक परिवर्तन लाने में सहायक सिद्ध होगा तथा महिलाओं एवं बालिकाओं को आत्मविश्वास एवं प्रेरणा प्रदान करेगा। इस क्रम में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना, कन्या सुमंगला योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, पोषण अभियान, राष्ट्रीय महिला कोष, उत्तर प्रदेश महिला सामर्थ्य योजना, वन स्टॉप सेंटर योजना, 181 महिला हेल्पलाइन, सुकन्या समृद्धि योजना सहित उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत योजना, विधवा पेंशन एवं वृद्धावस्था पेंशन जैसी विभिन्न योजनाएँ प्रभावी रूप से संचालित की जा रही हैं। इन योजनाओं के माध्यम से महिलाओं एवं बालिकाओं की शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, सुरक्षा एवं आर्थिक आत्मनिर्भरता को सुदृढ़ किया गया है, जिससे उन्हें समाज में समान अवसर एवं अधिकार प्राप्त हो रहे हैं।
कार्यक्रम के दौरान जिला अध्यक्ष भाजपा श्रीमती कविता माधरे, डॉ कमलेश रानी अग्रवाल, पायल गुप्ता जिला उपाध्यक्ष, राहुल उपाध्याय जिला उपाध्यक्ष, जिला मंत्री हितेश मोदी, जिला मीडिया प्रभारी अमित सहित वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



