पाकुड़

हत्याकांड के एक और आरोपी गिरफ्तार

Police get big success in Talwaranga murder case, one more accused arrested

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो ।
पाकुड़ (झारखंड) जिले के तलवाड़ंगा गांव में हुए सनसनीखेज हत्याकांड मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अपराधियों के नेटवर्क को ध्वस्त करने की दिशा में महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। 4 मार्च 2026 को हुई इस जघन्य वारदात में देवराज सरकार उर्फ़ निमुवा की निर्मम हत्या से पूरे इलाके में दहशत फैल गई थी। घटना के बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष जांच टीम (SIT) का गठन किया गया था। टीम ने तत्परता दिखाते हुए लगातार छापेमारी अभियान चलाया, जिसके तहत शुरुआती दौर में ही दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया था। इसी क्रम में पुलिस को एक और बड़ी कामयाबी मिली है। 18 अप्रैल को मामले में शामिल एक अन्य आरोपी जेनी सरकार को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त मोटरसाइकिल (JH16D4132) भी बरामद की है, जिसे जांच में महत्वपूर्ण साक्ष्य माना जा रहा है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी का आपराधिक इतिहास भी रहा है और उसके खिलाफ BNS तथा आर्म्स एक्ट सहित कई गंभीर मामले दर्ज हैं, जिससे उसके लंबे समय से आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त होने की पुष्टि होती है। पुलिस ने बताया कि मामले में फरार अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है और SIT की निगरानी में जांच तेज कर दी गई है। पाकुड़ पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अपराध के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति के तहत सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जायेगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button