खैरथल
शालीमार एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से युवक की हुई मौत
नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
खैरथल : रविवार शाम करीब पौने चार खैरथल रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर दिल्ली की और से शालीमार ट्रेन की चपेट में आने से करीब 42 वर्षीय युवक की मौत हो गई!
प्रत्यक्षदर्शियो ने बताया की मृतक सुबह से ही प्लेटफार्म पर बैठा था!शाम करीब पौने चार बजे दिल्ली से जयपुर की और जाने वाली शालीमार एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गया।
मौके पर पहुँचे जीआरपी के सत्येंद्र सिंह ने बताया की परिजनों को सुचना दें दी गई है परिजन पहुंच गए है l शव को सेटेलाइट अस्पताल की मोर्चेरी में रखवा दिया है l मृतक का नाम हरभजन सिंह मेघवाल बताया गया है।


