हापुड़
अक्षय तृतीया एवं परशुराम जयन्ती’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
हापुड़ – हापुड़ के मोदीनगर मार्ग स्थित श्रीमती ब्रह्मादेवी सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर, उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में ‘अक्षय तृतीया एवं परशुराम जयन्ती’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती मीनाक्षी यादव ने ‘अक्षय तृतीया पर्व ‘ के महत्व को बताया। कक्षा XI की छात्राओं द्वारा ‘सीता स्वयंवर में परशुराम संवाद’ को नाटिका के माध्यम से प्रस्तुत भी किया गया। कक्षा XII की छात्रा ने भगवान परशुराम जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए अपने विचार भी व्यक्त किए। समस्त कार्यक्रम प्रधानाचार्या श्रीमती मीनाक्षी यादव के दिशा-निर्देशन में सम्पन्न हुआ।



