नावाडीह कृषक पाठशाला में निर्यातोन्मुखी कृषि प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
बोकारो। कृषक पाठशाला, नावाडीह परिसर में किसानों को वैश्विक बाजार से जोड़ने के उद्देश्य से निर्यातोन्मुखी क्षमता विकास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय, भारत सरकार), नाबार्ड एवं झारखंड सरकार के सौजन्य से आदर्श ग्राम विकास सेवा समिति द्वारा आयोजित किया गया। इसमें किसान उत्पादक संगठनों (FPO) तथा प्रगतिशील किसानों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ APEDA, कोलकाता के प्रतिनिधि सोयब अली खान, कृषि विशेषज्ञ जी मुस्तफा एवं आदर्श ग्राम विकास सेवा समिति के सचिव बासुदेव शर्मा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
▪️सोयब अली खान ने कहा कि किसानों को अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचाने के लिए गुणवत्ता, पैकेजिंग एवं निर्यात मानकों का पालन अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने आश्वस्त किया कि APEDA किसानों को निर्यात से संबंधित हर संभव तकनीकी सहयोग प्रदान करेगा।
▪️कृषि विशेषज्ञ जी मुस्तफा ने किसानों को आधुनिक खेती, प्रोसेसिंग, ग्रेडिंग एवं सर्टिफिकेशन की जानकारी देते हुए कहा कि समूह आधारित खेती और नई तकनीकों को अपनाकर किसान अपनी आय में वृद्धि कर सकते हैं।
▪️सचिव बासुदेव शर्मा ने कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रमों के माध्यम से किसानों को आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि आगे भी किसानों के हित में ऐसे कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने किसानों को निर्यात प्रक्रिया, गुणवत्ता नियंत्रण एवं बाजार की मांग के अनुरूप उत्पादन करने की विस्तृत जानकारी दी गई। अंत में प्रतिभागियों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे किसानों के लिए अत्यंत लाभकारी बताया।
*मौक़े पर भुनेश्वर महतो, आशीष कुमार, अरुण कुमार,गणेश महतो, मिथिलेश महतो, रूपा कुमारी, ललिता कुमारी, रेखा कुमारी, सुनीता कुमारी, गुड़िया कुमारी यशोदा देवी, राधा कुमारी, वीणा देवी सहित कई लोग उपस्थित थे ।



