बरेली
रिद्धिमा में दी गई आशा भोसले को श्रद्धांजलि
रिद्म एंड बीट्स कार्यक्रम में चुनिंदा गानों से किया गया आशा जी को याद

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली : एसआरएमएस रिद्धिमा में रविवार (19 अप्रैल 2026) को इंस्ट्रूमेंट कार्यक्रम रिद्म एंड बीट्स के जरिये प्रख्यात गायिका आशा भोसले को याद किया गया। कार्यक्रम का आरंभ रिद्धिमा के वाद्ययंत्र गुरुओं सूर्यकांत चौधरी (वायलिन), सुरेंदर (परकसन), अनुग्रह सिंह (ड्रम), विशेष सिंह (गिटार), ऋषभ आशीष पाठक (पखावज), सीमा (सितार), दीपकांत जौहरी (तबला), डैरिक अमन जेम्स (कीबोर्ड), अमर नाथ (तबला) और रॉनी फिलिप्स (सेक्सोफोन) ने किया। एमडीयू रोहतक के डा.सुरेंद्र रावत ने अपनी प्रस्तुति से आशा जी को श्रद्धांजलि अर्पित की। गीतों के साथ लाइव पेंटिंग बना कर दर्शकों को और भी लुभाया गया। कार्यक्रम का संचालन अरुणा गंगवार ने किया। इस अवसर पर एसआरएमएस ट्रस्ट के संस्थापक एवं चेयरमैन देव मूर्ति जी, आशा मूर्ति जी, आदित्य मूर्ति जी, ऋचा मूर्ति जी, उषा गुप्ता, डा.रजनी अग्रवाल, सुभाष मेहरा, डा.प्रभाकर गुप्ता, डा.अनुज कुमार, डा.शैलेश सक्सेना, डा.आशीष कुमार, डा.रीता शर्मा सहित शहर के गण्यमान्य लोग मौजूद रहे।





