जालौन

भगवान परशुराम प्राकट्योत्सव पर निकली भव्य शोभायात्रा उमड़ा आस्था का जनसैलाब

ठडे़श्वरी मंदिर से शुरू हुई यात्रा का सिटी सेंटर में हुआ समापन

परशुराम का जीवन जीवन त्याग, तपस्या, शौर्य और धर्म की रक्षा का प्रतीकःगौरी शंकर वर्मा
नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
उरई (जालौन)। रविवार को भगवान परशुराम जी के पावन प्राकट्योत्सव के शुभ अवसर पर समस्त ब्राह्मण समाज द्वारा एक ऐतिहासिक भव्य एवं दिव्य शोभायात्रा का आयोजन अत्यंत श्रद्धा उत्साह और गरिमामय वातावरण में किया गया। नगर के प्रमुख मार्गों से निकली इस शोभायात्रा ने पूरे क्षेत्र को भक्तिमय रंग में रंग दिया। हजारों की संख्या में श्रद्धालु, युवा वर्ग और मातृशक्ति ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की जिससे आयोजन की भव्यता देखते ही बनती थी।
शोभायात्रा में भगवान परशुराम जी की आकर्षक एवं मनमोहक झांकियां विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं। पारंपरिक वेशभूषा में सजे श्रद्धालु, हाथों में ध्वज लिए युवा और भक्ति गीतों पर झूमते समूहों ने पूरे माहौल को ऊर्जा और आस्था से भर दिया। ढोल-नगाड़ों बैंड-बाजों और भजन-कीर्तन की मधुर ध्वनि से नगर की गलियां गूंज उठीं जिससे वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया। यात्रा के दौरान विभिन्न स्थानों पर समाज के गणमान्य नागरिकों एवं श्रद्धालुओं द्वारा पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया गया। जगह-जगह जलपान एवं सेवा शिविर लगाए गए जहां श्रद्धालुओं के लिए शीतल पेय प्रसाद और अन्य व्यवस्थाएं की गईं। इन सेवा कार्यों ने समाज की एकजुटता समर्पण और सेवा भावना को स्पष्ट रूप से प्रदर्शित किया। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने भी भगवान परशुराम जी के त्याग, तपस्या एवं धर्म रक्षा में उनके अद्वितीय योगदान पर प्रकाश डाला और समाज को उनके आदर्शों को अपनाने के लिए प्रेरित किया। सभी वक्ताओं ने एक स्वर में सामाजिक एकता और सांस्कृतिक संरक्षण पर बल दिया। शोभायात्रा जब कोंच बस स्टैंड चैराहा पर पहुंची तो वहां उपस्थित ब्राह्मण समाज के विशाल जनसमूह की भावनाओं को देखते हुए सर्वसम्मति से एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। सदर विधायक गौरी शंकर वर्मा की सहमति के साथ बस स्टैंड चैराहे के मध्य “फरसा परशुराम चैक” के प्रतीक स्वरूप फरसा स्थापित किया गया जो समाज की आस्था और भगवान परशुराम जी के प्रति श्रद्धा का प्रतीक बन गया। अंत में समस्त ब्राह्मण समाज ने इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी श्रद्धालुओं, सामाजिक संगठनों, प्रशासनिक अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया। साथ ही भविष्य में भी समाजहित, संस्कृति संरक्षण और धर्म रक्षा के कार्यों में एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया गया। यह आयोजन न केवल आस्था का प्रतीक बना बल्कि समाज की एकता और शक्ति का भी भव्य प्रदर्शन रहा।
बस स्टैंड चैराहा अब परशुराम चैक के नाम से जाना जायेगाःगौरीशंकर
भगवान परशुराम जयंती पर निकाली गयी शोभा यात्रा जब कोंच बस स्टैण्ड चैराहा पर पहुंची तो समाज के सभी लोगांे की सहमति से एवं ब्राहमण समाज के अपार जन सैलाब की भावनाओ को देखते हुये सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा की एक राय के साथ चैराहे के बीच में फरसा परशुराम चैक के प्रतीक के रूप में लगाया गया। इस मौके पर सदर विधायक ने ऐलान किया कि आज से यह चैराहा परशुराम चैक के नाम से जाना जायेगा। विधायक की घोषणा होने के बाद ब्राहमण समाज के लोगों ने इसका एक स्वर से स्वागत किया। खास बात तो यह रही कि यह घोषणा सिर्फ शब्दों तक सीमित नहीं रही बल्कि तुरंत अमल में भी दिखायी गयी मौके पर ही फरसा स्थापित कर परशुराम चैक का बोर्ड लगा दिया गया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button