
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
पथरगामा। पथरगामा स्थित आत्मा कार्यालय में कृषक मित्र महासंघ की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष उत्तम कुमार चौबे ने की। इस दौरान सर्वसम्मति से पूर्व की कमेटी को भंग करते हुए नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। बैठक में कृषक मित्रों ने सर्वसम्मति से मनोहर कुमार महतो को प्रखंड अध्यक्ष चुना, जबकि मनीष मिश्रा को सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके अलावा ललित हांसदा को कोषाध्यक्ष, अशोक कुमार सिंह को उपाध्यक्ष तथा कन्हाई मांझी को सह सचिव पद पर मनोनीत किया गया। नव-निर्वाचित प्रखंड अध्यक्ष मनोहर कुमार महतो ने कहा कि संगठन को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रत्येक माह नियमित बैठक आयोजित की जाएगी और कृषक मित्रों के हितों की रक्षा के लिए हर संभव कदम उठाए जाएंगे। बैठक में उपस्थित कृषक मित्रों ने भी संगठन को मजबूती प्रदान करने तथा आपसी समन्वय से कार्य करने का संकल्प लिया। मौके पर मनोज कुमार साह, कन्हाई मांझी, सिकंदर प्रसाद भगत, मनोरमा देवी, जयप्रकाश यादव, अशोक कुमार सिंह, वेदप्रकाश ठाकुर, संजीव कुमार यादव, विनोद महतो, प्रदीप कुमार साह सहित कई कृषक मित्र उपस्थित थे।



