दुमका

उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने जरमुंडी प्रखंड एवं अंचल कार्यालय का किया निरीक्षण, अभिलेखों व जनसुविधाओं की समीक्षा

Deputy Commissioner Abhijit Sinha inspected Jarmundi Block and Circle Office, reviewed records and public facilities.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
दुमका । उपायुक्त अभिजीत सिन्हा द्वारा आज जरमुंडी प्रखंड एवं अंचल कार्यालय का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभिन्न संचालित योजनाओं एवं अभिलेखों का गहन अवलोकन करते हुए संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने कर्मियों की कर्म-पुस्तिका, आगत एवं निर्गत पंजी, परिवारवाद पत्रों के निष्पादन की स्थिति, नजारत, रोकड़ बही, अग्रिम भुगतान पंजी, विपत्र उपयोगिता प्रमाण पत्र सहित जाति, आवासीय एवं आय प्रमाण पत्र तथा वंशावली से संबंधित अभिलेखों की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने सभी अभिलेखों को नियमित रूप से अद्यतन रखने तथा कार्यों में पारदर्शिता एवं समयबद्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए उपायुक्त ने पेयजल व्यवस्था को लेकर विशेष निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि आमजनों को किसी भी प्रकार की पेयजल समस्या का सामना न करना पड़े, इसके लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण रखी जाएं। साथ ही उन्होंने खराब पड़े चापानलों की शीघ्र मरम्मत कर उन्हें क्रियाशील करने का निर्देश भी दिया। निरीक्षण के दौरान गठित टीम के साथ आयोजित बैठक में शौचालय, पीडीएस, पेयजल आपूर्ति एवं आंगनबाड़ी केंद्रों से संबंधित समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। टीम द्वारा उठाई गई समस्याओं पर उपायुक्त ने गंभीरता दिखाते हुए संबंधित अधिकारियों को अविलंब कार्रवाई कर समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने स्पष्ट कहा कि जनहित से जुड़े कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी योजनाओं का लाभ पात्र लाभुकों तक समय पर पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता होनी चाहिए। इस अवसर पर प्रखंड एवं अंचल कार्यालय के संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button