झुंझुनू

मेघवंशीय समाज चेतना संस्थान ने किया चंवरा के सिलेंडर ब्लास्ट पीड़ित परिवार का आर्थिक सहयोग

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
झुंझुनूं। जिले के उदयपुरवाटी उपखंड क्षेत्र के चंवरा कस्बे के मोरिंडा किशोरपुरा रोड़ पर शनिवार शाम को घरेलू गैस सिलेंडर ब्लास्ट होने के कारण शंकर लाल मेघवाल के मकान धाराशाही होने की सूचना लगने पर मेघवंशीय समाज चेतना संस्थान झुंझुनूं का प्रतिनिधि मंडल पीड़ित परिवार से मिलकर उनकी पीड़ा को समझा और गैस कंपनी, प्रशासन और राज्य सरकार से तुरंत आर्थिक सहायता की मांग की है। संस्थान के महासचिव मदनलाल गुडेसर ने बताया कि संस्थान के  संयोजक रामनिवास भूरिया, संरक्षक प्रोफेसर जयलाल सिंह सिरोवा, दलिप कांटीवाल ने पीड़ित परिवार को 6000 रुपए नकद राशि देते हुए भविष्य में भी सहायता देने का आश्वासन दिया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button