मथुरा

रास्ते के विवाद में फायरिंग से फैली दहशत

भीषण पथराव से मची भगदड़

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
मथुरा के थाना जैत क्षेत्र के गांव राजपुर बांगर में सोमवार रात रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्षो के लोग आमने-सामने आ गए। मामूली कहासुनी से शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। दोनों ओर से जमकर लाठी-डंडे चले और पथराव हुआ, जिससे गांव में अफरा-तफरी मच गई। घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसे आगरा रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार, सोमवार रात करीब 10:30 बजे गांव निवासी मनीष और राहुल अपनी स्कूटी से घर लौट रहे थे। इसी दौरान सामने से दीपक अपनी कार लेकर आ गया। रास्ता क्रॉस करने को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों के लोग लाठी-डंडे लेकर निकल आए और एक-दूसरे पर हमला बोल दिया। संघर्ष के दौरान दोनों ओर से जमकर ईंट-पत्थर चले। स्थानीय लोगों के मुताबिक, मौके पर कई राउंड फायरिंग भी हुई, जिससे गांव में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही थाना जैत पुलिस भारी बल के साथ मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। एक पक्ष से राहुल के सिर में गंभीर चोट लगने के कारण उसे वृंदावन के सौ-शैय्या अस्पताल से आगरा रेफर किया गया है। मनीष को भी मामूली चोटें आई हैं। घटना के संबंध में जैत थाना प्रभारी उमेश चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि फायरिंग की सूचना भ्रामक है। पास ही एक शादी समारोह में पटाखे चल रहे थे, जिसे लोगों ने गोली चलने की आवाज़ समझ लिया। पुलिस फिलहाल सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और तहरीर के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button