पाकुड़

न्यायालय परिसर की सुरक्षा व्यवस्था का औचक निरीक्षण, पुलिस अधीक्षक ने दिए आवश्यक निर्देश

Surprise inspection of security arrangements of court premises, Superintendent of Police gave necessary instructions

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। दिनांक 21 अप्रैल 2026 को पुलिस अधीक्षक, पाकुड़ द्वारा माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, पाकुड़ से औपचारिक भेंट की गई। इस दौरान न्यायालय परिसर की सुरक्षा व्यवस्था का औचक निरीक्षण भी किया गया। निरीक्षण के क्रम में सुरक्षा में तैनात पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों की कार्यप्रणाली का जायजा लिया गया। पुलिस अधीक्षक ने ड्यूटी पर तैनात जवानों को सतर्कता एवं मुस्तैदी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने का निर्देश दिया। साथ ही न्यायालय की सुरक्षा से संबंधित निर्धारित एसओपी (Standard Operating Procedure) का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। उन्होंने कहा कि न्यायालय परिसर की सुरक्षा अत्यंत महत्वपूर्ण है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस औचक निरीक्षण को न्यायालय की सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button