खैरथल

महिला बिल और परिसीमन को लेकर जिला कांग्रेस की प्रेस वार्ता आज

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो
खैरथल-तिजारा। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी खैरथल-तिजारा द्वारा 23 अप्रैल 2026 को दोपहर 2 बजे, मातोर रोड़ टीवीएस टायर शो रूम के पास,खैरथल में एक महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता आयोजित की जाएगी। यह प्रेस वार्ता भाजपा सरकार द्वारा महिला आरक्षण की आड़ में लाए गए परिसीमन बिल के विरोध में की जा रही है।
जिला कांग्रेस कमेटी के अनुसार, इस बिल को जनविरोधी बताते हुए इसके विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। प्रेस वार्ता में पूर्व विधायक पूनम गोयल एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष बलराम यादव प्रमुख रूप से मीडिया को संबोधित करेंगे और पार्टी का पक्ष रखेंगे।
कांग्रेस नेताओं का कहना है कि यह परिसीमन बिल लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है और इससे आम जनता के अधिकार प्रभावित हो सकते हैं। इसी मुद्दे को लेकर कांग्रेस द्वारा यह प्रेस वार्ता आयोजित कर जनता तक अपनी बात पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।
कांग्रेस  का आरोप है कि सरकार इस बहाने आरक्षण को लटका रही है और ओबीसी महिलाओं को हक नहीं दे रही है। पार्टी ने इसे तुरंत लागू करने की मांग की है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button