बोकारो

पूर्व मंत्री बेबी देवी ने आकाश गंगा वेलफेयर सोसाइटी नर्रा के प्रधान कार्यालय में दस कंप्यूटरीकृत सिलाई मशीन का किया उद्घघाटन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

बोकारो। मुख्यमंत्री लघु एवं कुटीर उधम विकास बोर्ड राँची बोकारो के सौजन्य से प्रदत आकाश गंगा वेलफेयर सोसाइटी नर्रा के प्रधान कार्यालय में दस कंप्यूटरीकृत सिलाई मशीन का बुधवार को उद्घघाटन किया गया। उद्घाटन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री सह झारखंड राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के अध्यक्ष बेबी देवी,विशिष्ट अतिथि प्रखंड विकास पदाधिकारी ईश्वर दयाल महतो एवं मुख्यमंत्री लघु एवं कुटीर उधम के जिला कोर्डिनेटर किशोर कुमार रजक,प्रखंड कोर्डिनेटर अब्बू तल्हा वाकर,मुखिया निरंजन महतो,समाजसेवी दशरथ महतो, विशेश्वर पांडेय,सुरेश महतो ने संयुक्त रूप से फीता काट कर एवं द्वीप प्रज्वलित कर किया।समारोह की अध्यक्षता संस्था अध्यक्ष भीम महतो ने की एवं संचालन सचिव चुरामन ठाकुर ने किया।पूर्व मंत्री बेबी ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते कहा आकाश गंगा वेलफेयर सोसाइटी निरंतर समाज हित में उल्लेखनीय एवं सराहनीय कार्य कर रहा है।यह संस्था ग्रामीण क्षेत्र के युवतियों एवं महिलाओं को सिलाई कढ़ाई का प्रशिक्षण देकर उन्हें रोजगार से जोड़ने में अहम भूमिका निभा रही है।बीडीओ श्री महतो ने कहा संस्था का यह पहल काफी सराहनीय है इन्हें समाज के हर तबके का सहयोग मिलना चाहिए।उन्होंने कहा प्रखंड कार्यालय की ओर संस्था को सामाजिक दायित्वों के निर्वहन करने के लिए हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी।जिला कोर्डिनेटर श्री रजक ने कहा झारखंड सरकार की ओर से बहुत जल्द 30 की संख्या महिला एवं महिलाओं की समूह बनाकर में सिलाई प्रशिक्षण की शुरुआत की जाएगी।सचिव चुरामन ठाकुर ने कहा कि संस्था ग्रामीण क्षेत्र में उथान के लिए दिन रात लगा हुआ है।महिलाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए संस्था द्वारा एलईडी बल्ब मोमबत्ती पापड़ बनाना,अचार बनाना, सिलाई ब्यूटीशियन आदि की प्रशिक्षण देकर स्वालंबन से जोड़ने का कार्य कर रही है,ताकि महिलाएं भी अपने पैरों में खड़ी हो सके। मंगलडांडी में बसे मल्हार परिवार के बच्चों को निःशुल्क शिक्षा दिया गया था।जिसका परिणाम था की मल्हार परिवार के कोई भी बच्चा इंटर एवं मैट्रिक पास नहीं किया था लेकिन संस्था का ही दिन था कि आज यहां इंटर एवं मैट्रिक पास किया है जो एक मिसाल कायम है।कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था उपाध्यक्ष कामेश्वर ठाकुर,भुवनेश्वर महतो,बासदेव ठाकुर,पूनम कुमारी कृष्ण प्रसाद महतो,कुंती देवी,पुष्पा कुमारी,रिया कुमारी,चाहत कुमारी,अंशु कुमार ने सराहनीय योगदान दिया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button