
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
ललितपुर। थाना जखौरा पुलिस ने अवैध रुपयों की मांग करने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अवैध असलहा, कारतूस, मोबाइल फोन व नकदी बरामद की है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मु.अ.सं. 108/2026, धारा 308(5) बीएनएस के तहत कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश किया। एसपी मो. मुश्ताक के निर्देशन, एएसपी कालू सिंह व सीओ सदर सुनील कुमार के पर्यवेक्षण में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। थाना जखौरा में 21 अप्रैल 2026 को वादी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 20 अप्रैल को कुछ लोगों द्वारा उससे अवैध रुपयों की मांग की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की और टीम गठित की गई। तत्पश्चात 23 अप्रैल को चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने ग्राम सिलगन निवासी गोविन्ददास लोधी पुत्र हरीराम लोधी, सौरभ लोधी पुत्र अमर सिंह लोधी, आर्यन लोधी पुत्र विनोद कुमार, अमोल लोधी पुत्र समरथ लोधी को हिरासत में लिया है। पुलिस ने उक्त लोगों के पास से 01 अवैध देशी तमंचा (315 बोर), 02 जिन्दा कारतूस, 06 मोबाइल फोन, 02 मोटरसाइकिल, 1700 नगद रुपये बरामद किये हैं। बदमाशों को पकडऩे वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक जखौरा दिग्विजय सिंह, उपनिरीक्षक विवेक धामा, उपनिरीक्षक ब्रजेश कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल अरविन्द कुमार, कांस्टेबल चन्द्रकान्त शर्मा व हेड कांस्टेबल चालक रामप्रकाश की टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस के अनुसार आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई पूर्ण कर उन्हें न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है।



