ललितपुर

घंटाघर सदर चौकी के बाहर 31 मटकों से बुझ रही हजारों की प्यास

हरि महादेव की कृपा से 31 साल से अनवरत सेवा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
ललितपुर। स्थानीय घंटाघर स्थित सदर चौकी के बाहर पिछले कई वर्षों से निशुल्क जल सेवा अनवरत जारी है। हरि महादेव की कृपा और भक्तों के सहयोग से यहां रखे 31 मटकों से प्रतिदिन हजारों राहगीर अपनी प्यास बुझाते हैं। सेवा समिति के हरीमोहन चौरसिया ने बताया कि साल 1995 में महाशिवरात्रि पर हरि महादेव के नाम से यह प्याऊ शुरू की थी। तब से अनवरत रूप संचालित है। सुबह 5 बजे 31 मटकों में ताजा-ठंडा अनेक लोग सेवाएं दे रहे है। गर्मी में दिन में चार बार पानी बदलते हैं। चौकी के पास होने से यहां बस यात्री, ऑटो चालक, कोर्ट-कचहरी आने वाले लोग बड़ी संख्या में पानी पीते हैं। रोजाना औसतन 2500 से 3000 लोग यहां पानी पीते हैं। सोमवार और त्यौहारों पर यह संख्या 4 हजार पार कर जाती है। 31 साल हो गए, गर्मी में इन मटकों का पानी अमृत लगता है। महादेव की कृपा से कभी पानी की कमी नहीं हुई।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button