शामली

गैस सिलेंडर में आग से मजदूर का घर खाक, लाखों का नुकसान

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

कांधला। कस्बे के मोहल्ला ईदरीश वेग विहार कॉलोनी में बीती रात गैस सिलेंडर से लगी आग ने एक मजदूर परिवार को बेघर कर दिया। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन घर का अधिकांश सामान जलकर राख हो गया।

जानकारी के अनुसार कॉलोनी निवासी आरिफ की पत्नी सुनैना उर्फ रीना दूसरे फ्लोर पर खाना बना रही थीं। जैसे ही उन्होंने गैस रेगुलेटर से चूल्हा जलाने का प्रयास किया, अचानक आग भड़क उठी। लपटें तेज होती देख रीना ने शोर मचाया और नीचे भागकर अपनी जान बचाई।

मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने पानी और मिट्टी की मदद से करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक फर्नीचर, कपड़े और राशन सहित अन्य जरूरी सामान जल चुका था। पीड़िता के अनुसार हादसे में हजारों रुपये का नुकसान हुआ है। मजदूरी कर परिवार पालने वाले आरिफ के सामने अब रोजमर्रा की जरूरतें पूरी करना चुनौती बन गया है। परिवार में तीन छोटे बच्चे भी हैं, जिससे हालात और भी दयनीय हो गए हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button