कैराना

फोन पर गाली-गलौज के बाद युवक को जान से मारने की धमकी, मुकदमा दर्ज

पुरानी रंजिश में आरोपी ने कॉल कर दी धमकी, दहशत में पीड़ित परिवार; पुलिस जांच में जुटा 
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कैराना। कोतवाली क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर राई में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक को फोन पर गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़ित महताब पुत्र इसराईल ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि गांव का ही आस मोहम्मद पुत्र यूसुफ उर्फ बन्दर उससे पुरानी रंजिश रखता है। आरोप है कि 22 अप्रैल की सुबह आरोपी ने मोबाइल फोन पर कॉल कर उसे अशोभनीय गालियां दीं। विरोध करने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी देते हुए गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी। पीड़ित के अनुसार, आरोपी की धमकी के बाद वह और उसका परिवार दहशत में हैं। उसने कॉल रिकॉर्डिंग को साक्ष्य के रूप में सुरक्षित रखा है, जिसे पुलिस को सौंपा गया है।कोतवाली पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button