गोड्डा

आक्रोश रैली की तैयारी, रांची जायेंगे गोड्डा के भाजपाई

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
गोड्डा। आगामी 25 अप्रैल को नारी वंदन अधिनियम को लेकर, रांची के मोराबादी मैदान में आक्रोश रैली की तैयारी हेतु भाजपा जिला कार्यालय, गोड्डा में जिला उपाध्यक्ष लाल बहादुर सिंह की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। दौरान प्रभारी गिरिडीह के पूर्व जिला अध्यक्ष महादेव दुबे एवं जिला के सभी पदाधिकारी सभी मंडल अध्यक्षों बैठक में शामिल हुए। बैठक के प्रभारी महादेव दुबे के द्वारा सभी उपस्थित मंडल अध्यक्षों से बारी-बारी से व्यवस्था को लेकर एवं ज्यादा से ज्यादा महिलाओं की भागीदारी हो ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को साथ लेकर रांची के मोराबादी मैदान में कैसे पहुंच जाए। इस विषय में विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही साथ प्रत्येक मंडलों से मंगलवार कितनी महिलाओं की संख्या आएगी, उनका नाम एवं मोबाइल नंबर के साथ अपने-अपने मंडल से सूची तैयार कर जिला अध्यक्ष को जमा करेंगे। बैठक की अध्यक्षता कर रहे लाल बहादुर सिंह ने कहा कि जन आक्रोश रैली की सफलता को लेकर प्रत्येक मंडलों में बैठक कल 23 तारीख को ही कर ली जाएगी। इस निमित्त टी प्रत्येक मंडलों में जिला से बैठक लेने के लिए प्रभारी नियुक्त कर दिए जाएंगे। बैठक का संचालन जिला के महामंत्री संजीव टेकरीवाल ने की एवं धन्यवाद ज्ञापन जिला के मंत्री नंदकिशोर ठाकुर ने किया। बैठक में जिला कोषाध्यक्ष पवन झा, पूर्व जिला अध्यक्ष दिलीप सिंह, कार्यालय मंत्री संजीव सिंह, सह कार्यालय मंत्री राज्यपाल मंडल, अध्यक्ष मणिकांत महतो, संजीव शर्मा, मुनीलाल भगत, पंकज प्रियांशु, सुरेश पासवान आदि उपस्थित थे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button