ललितपुर

 मानसिक स्वास्थ्य की अनदेखी हो सकती है घातक : प्राचार्य

विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर नेमवि में विचार गोष्ठी संपन्न

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
ललितपुर। नेहरू महाविद्यालय में मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता अभियान के तत्वाधान में विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस 2025 मनाया गया। प्राचार्य प्रो.ओमप्रकाश शास्त्री ने कहा कि मानसिक स्वास्थ्य को उन्नत बनाने के लिए मन की पवित्रता, संतोष, साधना, स्वाध्याय, ईश्वर के प्रति आस्था आवश्यक है,। मनोविज्ञान विभाग प्रभारी डा.संजीव कुमार शर्मा ने कहा कि व्यक्ति खुद से एवं समाज से जुड़े रहें, परिजनों की मदद करते रहें और जरूरत पडऩे पर मदद लेते भी रहें। खराब मानसिक स्वास्थ्य की स्थिति में अपने  परिजनों, शिक्षक, काउंसलर, मनोचिकित्सक या मनोवैज्ञानिक से सलाह अवश्य लेनी चाहिए। मनोविज्ञान विभाग के असि.प्रो.डा.राजेश कुमार तिवारी ने कहा कि सामाजिक रूप से खुद को जुड़ा हुआ और मूल्यवान, संतुष्ट, योग्य महसूस करें। असि.प्रो.डा.सूबेदार सिंह ने कहा कि अच्छा मानसिक स्वास्थ्य तनाव को बेहतर तरीके से संभालने में मदद करता है। और शारीरिक बीमारियों में भी गिरावट आती है। छात्रा अमीषा सोनी ने कहा कि ने कहा कि ने कहा कि हमें मानसिक समस्याओं के प्रति भ्रांतियों से बचना चाहिए। छात्रा नैंसी रजक ने कहा कि मानसिक समस्याओं का इलाज नीम हकीम, ओझा, तांत्रिक से कराना खतरनाक हो सकता है। छात्रा निशि साहू ने कहा कि छात्र छात्राएं सोशल मीडिया की आभासी दुनिया से दूर रहें, वास्तविक जीवन जीये। इस दौरान छात्र शिवांश झा, पूजा, बबली,शिवांश झा, अमीषा सोनी, शिफा, हर्षित पाठक, नेहा कुशवाहा, राधा, बृजेंद्र, यश सोनी, रजनीश, देव, संगीता, मुस्कान साहू, कल्पना साहू आदि ने भी संबोधित किया। संचालन डा.संजीव कुमार शर्मा ने व आभार डा.राजेश तिवारी ने जताया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button