कैराना

अवैध चमड़ा-हड्डी गोदाम का विरोध करने पर जान से मारने की धमकी, मुख्यमंत्री से शिकायत

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कैराना। कस्बे के मोहल्ला छड़ियान गली निवासी एक व्यक्ति ने मुख्यमंत्री को प्रार्थना पत्र भेजकर मोहल्ले में अवैध रूप से संचालित चमड़ा व हड्डी के गोदाम के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित का आरोप है कि इस गोदाम के कारण क्षेत्र में गंदगी फैल रही है, जिससे लोगों में गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ रहा है
प्रार्थना पत्र में बताया गया है कि मोहल्ले में रहने वाले कुछ लोग रिहायशी इलाके में ही अवैध रूप से चमड़ा और हड्डी का गोदाम चला रहे हैं, जिससे आसपास दुर्गंध और गंदगी फैलती है। आरोप है कि इसके चलते कई लोग बीमारी की चपेट में आ रहे हैं। पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया कि गोदाम संचालक अक्सर सड़क पर ट्रक और गाड़ियां खड़ी कर रास्ता बाधित कर देते हैं। जब मोहल्ले के लोग इसका विरोध करते हैं तो उनके साथ अभद्रता की जाती है।घटना का जिक्र करते हुए बताया गया कि 23 अप्रैल 2026 को भी आरोपियों ने सड़क पर वाहन खड़ा कर रास्ता पूरी तरह बंद कर दिया था। विरोध करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित के अनुसार, आरोपी ने खुद को लाइसेंसी शस्त्र धारक बताते हुए गोली मारने तक की धमकी दी।पीड़ित ने मुख्यमंत्री से शिकायत कर मामले में रिपोर्ट दर्ज कराकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने तथा रिहायशी इलाके में चल रहे अवैध गोदाम को बंद कराने की मांग की है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button