भरत पुर
सीएचसी छौंकरवाड़ा कलां पर 14 साल पूर्ण कर चुकी बालिकाओं के लिए लगाई जाएगी एचपीवी वैक्सीन।
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
भरतपुर। भुसावर उपखंड क्षेत्र के गाँव छोंकरवाड़ा कलां के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर शुक्रवार से एचपीवी की वैक्सीन मुफ्त में लगाई जाएगी। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के कंपाउंडर देवेन्द्र चौधरी एवं एएनएम कमला गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि यह वैक्सीन 14 साल पूर्ण चुकी कर बालिकाओं के लिए केन्द्र सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा मुफ्त में लगवाई जा रही है। यह वैक्सीन 14 साल पूर्ण कर चुकी बालिकाओं को सर्वाइकल कैंसर से बचाने में मदद करेगी। इस वैक्सीन की एक डोज ही लगाई जाएगी। यह वैक्सीन मार्च 2011 से लेकर मार्च 2012 तक के दरम्यान जन्मी बालिकाओं के लिए लगाई जानी है। गौरतलब है कि केन्द्र सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा महिलाओं में बढ़ते सर्वाइकल कैंसर के कारण होने वाली मौतों पर चिंता जाहिर करते हुए एक विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर जानकारी मांगी गई थी। जिस पर केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सर्वाइकल कैंसर रोधी वैक्सीन बनाकर 14 साल पूर्ण चुकी बालिकाओं के लिए लगाने के लिए भेजी है। इस सर्वाइकल कैंसर के कारण सम्पूर्ण भारत में प्रति वर्ष लाखों महिलाओं की मौत हो जाती है। उससे बचाव के लिए आज जो बालिकाएं हैं, आगे चलके भविष्य में अपने वैवाहिक जीवन में सर्वाइकल कैंसर समस्या से ग्रसित ना हो उससे बचाव के लिए केंद्र सरकार के द्वारा यह जो एचपीवी वैक्सीन लगाये जाने की मुहिम चलाई जा रही है। इसमें सभी अभिभावक अपनी बालिकाओं को यह वैक्सीन लगवाए व उसकी सहमति देकर सहयोग करें। यह सहमति स्कूल के प्रधानाचार्य के माध्यम से स्वास्थ्य विभाग के कार्यकर्ताओं को प्राप्त होगी उसके पश्चात एचपीवी वैक्सीन लगवाई जाएगी और एक डिजिटल सर्टिफिकेट प्रदान करवाया जाएगा। सभी अभिभावक इसमें पूर्ण सहयोग कर अपनी बालिकाओं को वैक्सीनेट करवाये।



