ओबीसी महिलाओं की हकमारी कर रही है मोदी सरकार : सुनील साहू
झारखंड के सभी जिला से आवाज उठायेगा राजद पिछड़ा प्रकोष्ठ

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
बोकारो। राष्ट्रीय जनता दल पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश मीडिया प्रभारी योधन नायक ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि राजद पिछड़ा प्रकोष्ठ झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष सुनील साहू जी ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम में ओबीसी महिलाओं को उनका हक दिलाने के लिए आवाज उठायेंगे ! सर्वप्रथम ओबीसी महिलाओं में राजनीतिक जागरूकता और एकजुटता लाने के लिए सभी 24 जिला का दौरा एवं प्रवास करेंगे ! फिलहाल प्रथम चरण में 29 अप्रैल से 10 मई तक 12 जिला का दौरा एवं प्रवास करने का निर्णय लिया गया है !प्रदेश अध्यक्ष सुनील साहू जी का कहना है कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम के तहत मोदी सरकार ओबीसी महिलाओं की हकमारी कर रही है ! ओबीसी के वोट से सत्ता प्राप्त करने वाली मोदी सरकार हिंदुत्व और राष्ट्रवाद के नाम पर सम्पूर्ण ओबीसी वर्ग को सिर्फ ठगने का काम कर रही है और इनके अधिकारों को बेरहमी से कुचलते जा रही है ! नारी शक्ति वंदन अधिनियम के तहत ओबीसी महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित नहीं करना एक बड़ा उदाहरण है परन्तु राजद पिछड़ा प्रकोष्ठ झारखंड के सभी जिला में जाकर महिलाओं को जागरूक करेगा और आवाज उठायेगा !
29 अप्रैल से 10 मई तक जिन 12 जिला का दौरा एवं प्रवास किया जाएगा वह निम्नवत हैं
बोकारो , धनबाद , जामताड़ा , दुमका , पाकुड़ , साहेबगंज , गोड्डा , देवघर , गिरिडीह , कोडरमा , हजारीबाग एवं रामगढ़ !



