रामपुर शाहबाद
सीओ के नेतृत्व में पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
रामपुर शाहबाद। दंगा नियंत्रण के लिए क्षेत्राधिकारी देवकीनंदन और कोतवाली प्रभारी प्रदीप कुमार ने फोर्स के साथ मॉक ड्रिल दंगा नियंत्रण अभ्यास कर शहर में पैदल मार्च निकाला। इस दौरान आम जनों से बातचीत कर शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील भी की गई। इस दौरान शहर की सड़कों पर पैदल मार्च करते नजर आये।शुक्रवार को नगर में आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने और नगर में कानून व्यवस्था बनाए रखने और दंगा जैसी किसी भी स्थिति से निपटने के लिए शहर भर की सड़कों पर पैदल मार्च किया।सीओ देवकीनंदन और प्रभारी प्रदीप कुमार ने एसआई दिलीप कुमार एसआई आतिशे जैन एसआई रमेश यादव और हेड कांस्टेबल अनिल कुमार राहुल कुमार प्रमोद कुमार नफासत अली के साथ दंगा नियंत्रण उपकरण के साथ बलवा ड्रिल का अभ्यास किया।


