बरेली
बरेली में ताजुश्शरिया के उर्स पर कांग्रेसियों ने की चादरपोशी, सौंपे संदेश पत्र

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली : ताजुश्शरिया हज़रत मुफ़्ती मोहम्मद अख्तर रज़ा ख़ान कादरी साहब के आठवें सालाना उर्स के अवसर पर आज बरेली में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा अकीदत के साथ चादरपोशी की। कार्यक्रम में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव प्रियंका गांधी एवं उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय के संदेश पत्र सोपे गए । स्थानीय कांग्रेस नेताओं ने आला हज़रत दरगाह पर चादर पेश कर देश में अमन, भाईचारा और खुशहाली की दुआ मांगी। इस दौरान सीबीगंज स्थित दरगाह आला हजरत के मदरसे में उक्त दोनों नेताओं के दिल्ली एवं लखनऊ से आए संदेश पत्रों को दरगाह के जिम्मेदार सलमान हसन खान उपाध्यक्ष जमात रज़ा-ए-मुस्तफा दरगाह-ए-आला हज़रत, बरेली शरीफ को सौंपे गए।




