बरेली

खतरनाक ड्राइविंग से मरीज की मौत,थार की टक्कर से ड्राइवर भी घायल

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। शहर के कैंट थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे ने एक परिवार की जिंदगी उजाड़ दी। गांव बभिया के पास ग्रामीण बैंक के नजदीक तेज रफ्तार थार कार ने टेंपो को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में टेंपो में सवार ओमकार कश्यप (60 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि चालक अमन कुमार भी बुरी तरह जख्मी हो गया। दोनों को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन इलाज के दौरान ओमकार कश्यप की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि ओमकार कश्यप किसान थे, और दवाई लेकर अपने गांव लौट रहे थे। उनके परिवार में पांच बच्चे हैं।जिन पर अब दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
नशे में था डॉक्टर, पुलिस ने लिया हिरासत में
पुलिस जांच में सामने आया कि थार गाड़ी चला रहा आरोपी डॉ. तौफीक अंसारी नशे में था। मेडिकल परीक्षण में शराब के नशे की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया।थाना प्रभारी ने मीडिया को बताया कि आरोपी फरीदपुर क्षेत्र का निवासी है। आरोप है कि तेज रफ्तार और लापरवाही से गाड़ी चला रहा था। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टेंपो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
पुलिस ने थार और टेंपो दोनों को कब्जे में ले लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।परिवार की तहरीर के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई होगी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button