गोड्डा
दसवीं परीक्षा में अच्छे अंक लाने वाले छात्र-छात्राओं को मिला सम्मान

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
पोड़ैयाहाट। लालदेव क्लासेस पोड़ैयाहाट ने दसवीं बोर्ड परीक्षा में अच्छे अंक एवं प्रतिशत लाने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर बच्चों के हौसलों को बुलंद क्या है। सम्मान समारोह कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित पंचायत मुखिया अनुपम भगत समाजसेवी श्यामानंद वत्स श्री प्रसाद पंडित सुमन यादव सत्यम कुमार ने बारी-बारी से संबोधन में बच्चों के हौसलों को बुलंद किया कहा कि बच्चों का यह पहला पदम है। यहां से बच्चों को कठिन परिश्रम करने की जरूरत है ताकि अच्छी मुकाम तक पहुंच पाए। और बच्चे अपने माता-पिता के साथ स्कूल कोचिंग के गुरु के मान सम्मान को बढ़ाना बच्चों का कर्तव्य है। सम्मान समारोह में अच्छे अंक एवं प्रतिशत लाने वाले छात्र-छात्राओं में पूजा कुमारी 94.40% अनीषा 93% अंकित 91% खुशबू 91%नीतू 90% शिवानी 84% आर्या 82.20% मनीषा 80.80%लक्ष्मी 81% प्रीती 76.6% अंशु 78% बिंदिया 72.4% महेश 70.2% तूफान 73.60% राकेश 68.8% रेणुका 67.4% धीरज 63.70 दीपक 61% शामिल थे।



