हजारीबाग
सीबीआई ने हजारीबाग में सेंट्रल वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के मैनेजर को एक लाख रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया।
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
हज़ारीबाग़ सुक्रवार को केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबी) ने हजारीबाग स्थित सेंट्रल वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के आरोपी मैनेजर को शिकायतकर्ता से 1,00,000 रुपये का अनुचित लाभ लेते हुए गिरफ्तार किया है। सीबीआई ने उक्त आरोपी के खिलाफ 23.04.2026 को यह मामला इस आरोप पर दर्ज किया कि आरोपी प्रबंधक ने शिकायतकर्ता को आवंटित कार्य जारी रखने की अनुमति देने के बदले में उससे 1,00,000 रुपये का अनुचित लाभ मांगा था। सीबीआई ने जाल बिछाकर आरोपी को शिकायतकर्ता से 1,00,000 रुपये का अनुचित लाभ लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा।
मामले की गहन जांच चल रही है। और आम जनमानस से अपील भी किया गया है कि यदि जनता को केंद्र सरकार के विभागों और सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों, बैंकों, बीमा कंपनियों, सीसीएल, रेलवे आदि में भ्रष्टाचार के बारे में कोई शिकायत है, तो वे सीबीआई, एसीबी, रांची से फोन नंबर 0651-2360093 (0) 9470590422 (मोबाइल) पर संपर्क कर सकते हैं।



