जालौन
कालपी विधायक विनोद चतुर्वेदी का 71वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कालपी (जालौन)। जनपद की राजनीति के कद्दावर नेता एवं कालपी विधानसभा क्षेत्र के विधायक विनोद चतुर्वेदी का 71वां जन्मदिन कालपी से लेकर जिला मुख्यालय उरई तक बड़े ही उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया। सुबह से ही उनके आवास पर समर्थकों, कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों का तांता लगा रहा।
विधायक के जन्मदिन पर क्षेत्र में विशेष उत्साह देखने को मिला। ग्रामीण इलाकों से लेकर कस्बों तक उनके द्वारा कराए गए विकास कार्यों की चर्चा चैपालों में होती रही। शाम के समय विधायक कालपी पहुंचे, जहां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पास कालपी विधायक जनसंपर्क कार्यालय प्रभारी राजू पाठक के नेतृत्व में समर्थकों ने “विनोद चतुर्वेदी जिंदाबाद”, “विकास पुरुष विधायक जिंदाबाद”, “जय श्रीराम” और “जय परशुराम” के नारों के साथ जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर केक काटकर जन्मदिन मनाया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे। नेशनल हाईवे मेंटेनेंस के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी उन्हें पौधा भेंटकर शुभकामनाएं दीं। इसके बाद सदर बाजार स्थित महादेव मंदिर में भी उनका जन्मदिन श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया, जहां उनकी लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की गई। वहीं कालपी गार्डन में भी पूर्व चेयरमैन और अन्य गणमान्य लोगों की मौजूदगी में जन्मदिन समारोह आयोजित हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में बच्चे और समर्थक शामिल हुए। इस अवसर पर विधायक विनोद चतुर्वेदी ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त करते हुए बताया कि उनकी पहल से ग्राम छौंक के समीप फायर सर्विस स्टेशन के निर्माण को स्वीकृति मिल गई है। जल्द ही चयनित स्थल पर पांच खंडों वाला आधुनिक फायर स्टेशन भवन निर्मित किया जाएगा, जिससे क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी। इस दौरान कैलाश स्वरूप बाजपई, विशाल सेंगर, राजू पाठक,राम कुमार तिवारी, हरिश्चन्द्र दीक्षित, रमेश मिश्रा, प्रमोद, कन्हैया मिश्रा सभासद, भारत सिंह यादव, सुबोध द्विवेदी, अतुल सिंह चैहान, अरविन्द सोनी, नीतू गुप्ता, नकुल वर्मा, मन्टू विश्नोई, प्रीतू सिंह, प्रदीप पाठक, कुंवर जू,हर्ष विश्नोई, रामसिंह सलौनिया, छोटू तिवारी, नीलाभ शुक्ला, दीपक शर्मा,आर एन शुक्ला, सज्जन त्रिपाठी, विवेक तिवारी, विवेक दीक्षित, रविन्द्र श्रीवास्तव एडवोकेट, ज्ञानेन्द्र मिश्रा, मनोज पाण्डेय, पवनदीप निषाद प्रधान, अनुराग द्विवेदी, शिवांग शुक्ला, गुड्डू मिश्रा, रियाजुल अंसारी, कपिल शुक्ला, अम्बरीष अग्रवाल (सभासद), देशराज, महावीर प्रजापति, भारत निषाद, प्रिंस निषाद,योगेश निषाद आदि मौजूद रहे। वही नेशनल हाईवे मेंटीनेंस के अधिकारियों व कर्मचारियों ने विधायक विनोद चतुर्वेदी को एक पौधा भेंटकर शुभकामनाएं दी। इसके उपरांत महादेव मन्दिर सदर बाजार में भी विधायक विनोद चतुर्वेदी का 71 वां जन्मदिन दिन धूमधाम से मनाया गया तथा उनकी लम्बी उम्र की कामना की गई। इस दौरान अनिल पुरवार, रविन्द्र पुरवार, लखन द्विवेदी, पुजारी रवि दीक्षित, मेवालाल साहू, कपिल शुक्ला सभासद, रामू द्विवेदी, योगेश द्विवेदी, कपिल दीक्षित, पवन विश्वकर्मा, अंकित अग्रवाल, पिन्टू द्विवेदी, लवकुश कोष्ठा, प्रदीप गुप्ता, अमित अग्रवाल, छुनन्न साहू, सतीश द्विवेदी मौजूद रहे। इसी तरह कालपी गार्डन में पूर्व चेयरमैन कमर अहमद, कन्हैया मिश्रा, फिरोज खान, शारूख खान, सलमान की मौजूदगी में विधायक विनोद चतुर्वेदी का जन्मदिन मनाया गया।



