बरेली

श्रम कानून संहिताओं एवं डिजिटल व्यक्तिगत डेटा संरक्षण अधिनियम

2023 पर संगोष्ठी का आयोजन

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली : आईसीएआई की बरेली शाखा द्वारा “श्रम कानून संहिताओं एवं डिजिटल व्यक्तिगत डेटा संरक्षण अधिनियम, 2023” विषय पर एक ज्ञानवर्धक संगोष्ठी का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस संगोष्ठी का उद्देश्य सदस्यों को नवीन विधिक प्रावधानों एवं उनके व्यावहारिक अनुप्रयोग के संबंध में जागरूक करना था।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में सीए रूचि गुप्ता (जयपुर)एवं सीए सिद्धार्थ अग्रवाल (मंदसौर) ने अपने विचार प्रस्तुत किए। उन्होंने श्रम कानून संहिताओं तथा डेटा संरक्षण अधिनियम के महत्वपूर्ण पहलुओं, अनुपालन आवश्यकताओं एवं व्यावसायिक अवसरों पर विस्तार से प्रकाश डाला। सीए रूचि गुप्ता ने नए श्रम कानून संहिताओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी, जबकि सीए सिद्धार्थ अग्रवाल ने डिजिटल व्यक्तिगत डेटा संरक्षण अधिनियम, 2023 के प्रावधानों एवं उनके प्रभावों पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम का संचालन सीए नीरज अग्रवाल (अध्यक्ष)के नेतृत्व में किया गया, जबकि सत्र की अध्यक्षता सीए अखिल रस्तोगी द्वारा की गई। इस अवसर पर शाखा के पदाधिकारी सीए गौरव अग्रवाल (सचिव), सीए अंकित मेहरा (कोषाध्यक्ष) एवं सीए अमित टंडन (कार्यकारिणी सदस्य) भी उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button