बरेली
रिद्धिमा में बाल एवं युवा महोत्सव की दूसरी कड़ी में हुआ सोलो डांस कंपटीशन
नृत्य प्रतियोगिता ‘कल के कलाकार’ में आद्या और माही अव्वल

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली : एसआरएमएस रिद्धिमा में बाल एवं युवा महोत्सव की दूसरी कड़ी में सोलो डांस कंपटीशन ‘कल के कलाकार’ का आयोजित हुआ। इसमें जूनियर वर्ग में हार्टमैन कालेज की आद्या पटेल और सीनियर वर्ग में रिद्धिमा की माही कटारिया ने पहला पुरस्कार प्राप्त किया। सभी विजयी प्रतिभागियों को एसआरएमएस ट्रस्ट के संस्थापक एवं चेयरमैन देव मूर्ति जी ने पुरस्कृत किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
रिद्धिमा में आयोजित बाल एवं युवा महोत्सव की दूसरी कड़ी सोलो डांस कंपटीशन ‘कल के कलाकार’ में शामिल होने बरेली मंडल से 20 स्कूल – कॉलेज एवं इंस्टिट्यूट से कुल 52 प्रतिभागी पहुंचे। सभी ने अपनी नृत्य प्रतिभा से का अद्भुत प्रदर्शन किया। निर्णायक मंडल में शामिल देविशा मूर्ति, रुचि शाह और डा. आशीष कुमार ने प्रतियोगियों का मूल्यांकन किया और विजेताओं का चुनाव कर अपना फैसला सुनाया। इसमें जूनियर वर्ग में आद्या पटेल (हार्टमैन कालेज) को पहला पुरस्कार, गुरनूर कौर (रिद्धिमा) को दूसरा और पीहू चौधरी (सतयुग दर्शन संगीत कला केंद्र) को तीसरा पुरस्कार प्रदान किया गया। अव्यन (डांसकृति इंस्टीट्यूट) और पाखी रस्तोगी (जीआरएम स्कूल) को विशेष उल्लेखनीय प्रतिभा के लिए पुरस्कृत किया गया। सीनियर वर्ग में माही कटारिया (रिद्धिमा) ने पहला पुरस्कार, नित्या जैन (रिद्धिमा) ने दूसरा और त्वरा आर्या (गौतम बुद्ध विवि) ने तीसरा पुरस्कार हासिल किया। कार्यक्रम में ट्रस्टी आशा मूर्ति जी, ऋचा मूर्ति जी, उषा गुप्ता जी और एसआरएमएस रिद्धिमा के गुरुजन मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन अंशु कुमार शर्मा ने किया।



