गोड्डा

दो मुखिया को मिला मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
महगामा। रांची में आयोजित मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार सह मुखिया सम्मेलन 2026 (दक्षिणी छोटा नागपुर प्रमंडल) कार्यक्रम में गोड्डा जिले के महागामा प्रखंड अंतर्गत सिनपुर पंचायत के मुखिया धर्मेंद्र पासवान एवं सारोतीया पंचायत मुखिया हबीब आलम को उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग की मंत्री दीपिका पांडेय सिंह के हाथों प्रशस्ति पत्र देकर प्रदान किया गया। साथ ही पंचायत के नाम से 4 लाख एवं  10 लाख रुपए का चेक भी प्रदान किया गया। इस राज्यस्तरीय कार्यक्रम में विभिन्न श्रेणियों के अंतर्गत पंचायतों एवं जनप्रतिनिधियों को उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। सिनपुर पंचायत को विशेष रूप से उत्कृष्ट ग्राम पंचायत श्रेणी, स्वच्छ एवं स्वस्थ ग्राम पंचायत श्रेणी तथा श्रेष्ठ ग्राम सभा श्रेणी में बेहतर प्रदर्शन के लिए चयनित किया गया। यह सम्मान पंचायत स्तर पर किए गए विकास कार्यों, स्वच्छता अभियान, जनभागीदारी तथा पारदर्शी प्रशासनिक व्यवस्था का परिणाम माना जा रहा है। कार्यक्रम में उत्कृष्ट पंचायत समिति श्रेणी, स्वच्छ एवं स्वस्थ पंचायत समिति श्रेणी, उत्कृष्ट जिला परिषद श्रेणी तथा स्वच्छ एवं स्वस्थ जिला परिषद श्रेणी में भी विभिन्न जिलों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर राज्यभर से आए जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं पंचायत कर्मियों ने भाग लिया और पंचायत सशक्तिकरण की दिशा में अपने अनुभव साझा किए। मुखिया धर्मेंद्र पासवान एवं हबीब आलम ने इस उपलब्धि का श्रेय ग्रामीण विकास मंत्री सह महागामा विधायक दीपिका पांडेय सिंह के सहयोग और पंचायत के सभी वार्ड सदस्यों, कर्मियों एवं ग्रामीणों को देते हुए कहा कि यह सम्मान पूरे सिनपुर पंचायत के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि आगे भी पंचायत में विकास कार्यों को और गति दी जाएगी तथा स्वच्छता, शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में निरंतर सुधार लाने का प्रयास किया जाएगा। और आगे बताया कि मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार के रूप में राज्य सरकार द्वारा पंचायत के नाम से चार लाख रुपए का चेक भी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के हाथों पाकर अभिभूत हूं। स्थानीय लोगों में इस सम्मान को लेकर काफी उत्साह देखा जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि मुखिया के नेतृत्व में पंचायत में कई सकारात्मक बदलाव हुए हैं, जिसका परिणाम आज राज्य स्तर पर सम्मान के रूप में सामने आया है। यह उपलब्धि अन्य पंचायतों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगी। इस दौरान समरी पंचायत मुखिया मिनहाज आलम मौजूद थे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button