
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
महागामा। महागामा अनुमंडल क्षेत्र में को प्रशासन का बड़ा एक्शन देखने को मिला। नो एंट्री नियम का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ महागामा एसडीएम ने सख्त कार्रवाई करते हुए विशेष जांच अभियान चलाया। अचानक हुई इस कार्रवाई से नियम तोड़ने वालों में हड़कंप मच गया बताया जा रहा है कि निर्धारित समय के दौरान भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक होने के बावजूद कई वाहन चालक लगातार नो एंट्री क्षेत्र में प्रवेश कर रहे थे। इससे बाजार क्षेत्र में जाम, दुर्घटना और आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। लगातार शिकायत मिलने के बाद एसडीएम ने खुद मोर्चा संभालते हुए सड़क पर उतरकर कार्रवाई की। जांच अभियान के दौरान कई वाहनों को रोका गया, कागजातों की जांच की गई और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर जुर्माना लगाया गया। कुछ वाहन चालकों को कड़ी चेतावनी भी दी गई। प्रशासन की सख्ती देखते ही कई वाहन चालक रास्ता बदलकर भागते नजर आए। एसडीएम ने साफ कहा कि नो एंट्री नियम आम जनता की सुरक्षा और सुचारु यातायात व्यवस्था के लिए लागू किया गया है। किसी भी कीमत पर नियम तोड़ने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। आने वाले दिनों में भी लगातार छापेमारी अभियान जारी रहेगा।स्थानीय लोगों ने प्रशासन की इस कार्रवाई का स्वागत किया है। लोगों का कहना है कि भारी वाहनों के अनियंत्रित प्रवेश से अक्सर बाजार क्षेत्र में जाम और हादसे की स्थिति बन जाती है। ऐसे में प्रशासन की यह कार्रवाई जरूरी और सराहनीय है।महागामा में एसडीएम की इस बड़ी कार्रवाई के बाद नियम तोड़ने वालों में दहशत का माहौल है, वहीं आम लोगों ने राहत की सांस ली है।



