गोड्डा
ग्रामीणों को मिली नालसा योजना की जानकारी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
गोड्डा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष पीडीजे रमेश कुमार एवं सचिव दीपक कुमार के निर्देश पर बसंतराय मेला परिसर में विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान ग्रामीणों को कानूनी जानकारी दी गई। मौके पर अधिकार मित्र नवीन कुमार ने नालसा स्प्रूहा योजना पर प्रकाश डाला। कहा कि नालसा स्पृहा योजना कैदियों, विचाराधीन कैदियों और उनके आश्रितों को कानूनी और सामाजिक सहायता प्रदान करने के लिए है। यह कैदियों, विचाराधीन कैदियों और उनके आश्रितों को कानूनी सहायता , परामर्श और पुर्नवास प्रदान करती है ताकि समाज में उनके फिर से जुड़ने में आसानी हो और अपराध दोहराने की प्रवृत्ति कम हो। इसका उद्देश्य अपराध के उन पीड़ितों और जेल में बंद लोगों के परिवारों को सहारा देना जिन्हें अक्सर नजर अंदाज कर दिया जाता है। उन्हें समग्र देखभाल, कानूनी व मनोवैज्ञानिक, आर्थिक सहायता प्रदान करना है। इसके तहत मुफ्त कानूनी सहायता और जमानत या पैरोल में मदद करने, परामर्श और मानसिक स्वास्थ्य सहायता देने, आश्रितों को शैक्षिक और आर्थिक सहायता के लिए कल्याणकारी योजनाओं से जेड़ने, जेल से रिहा होने के बाद पुनर्वास और समाज में फिर से जुड़ने में मदद करने का प्रविधान है। स्पृहा योजना की जानकारी देने के लिए पारा लीगल स्वयंसेवक जमीनी स्तर पर शिविर लगाकर जानकारी देते हैं। मौके पर मध्यस्थ दिलीप कुमार झा, समाजसेवी अरुण कुमार मिश्रा सहित दर्जनों ग्रामीण उपस्थित थे।



