खैरथल

खैरथल-तिजारा जिले के मुख्यालय से रोड़वेज बसों का टोटा

खैरथल से अलवर,किशनगढ बास,कोटपूतली, मुण्डावर बहरोड के लिए लोग प्राईवेट बसों पर निर्भर

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
खैरथल। खैरथल जिला मुख्यालय से किसी भी रूट पर रोड़वेज बसों का अभाव जनता को करने लगा है लोगो का कहना है कि ये कैसा हैडक्वाटर है जहां से जिला से दूसरे जिले तक जाने के लिए भी रोड़वेज बसें उपलब्ध नही है लोगो को निजी बसों पर निर्भर रह कर घण्टों इंतजार करना पड़ता है
इसमें एक रूट 
खैरथल-मुंडावर-बहरोड़ रूट पर रोडवेज बसों की कमी ने हजारों यात्रियों की रोजमर्रा की जिंदगी की रफ्तार थाम दी है। कभी इस रूट पर हर 20 मिनट में मिलने वाली बस के लिए अब यात्रियों को डेढ़ घंटे तक इंतजार करना पड़ रहा है। कई बार यह इंतजार दो घंटे तक पहुंच जाता है। हालात ऐसे हैं कि नौकरीपेशा लोगों से लेकर विद्यार्थियों, महिलाओं और ग्रामीणों तक को मजबूरी में निजी बसों का सहारा लेना पड़ रहा है। सवाल यह है कि 200 से अधिक गांवों को जोड़ने वाले इस रूट पर यात्रियों की सुविधा के लिए पर्याप्त बसें आखिर कब चलेंगी?
 40 से ज्यादा स्टॉपेज, लेकिन बसों का भरोसेमंद शेड्यूल नहीं
इस रूट पर 40 से अधिक स्थायी और अस्थायी स्टॉपेज हैं। सुबह 8 से शाम 5 बजे तक पहले सात बसें संचालित होती थीं, लेकिन अब इनकी संख्या घटकर पांच रह गई है। बसों का निश्चित समय निर्धारित नहीं होने से यात्रियों की परेशानी दोगुनी हो गई है। बस छूटने पर अगली बस का इंतजार घंटों करना पड़ता है।
खैरथल निवासी कुमुद हेडाऊ का कहना है कि जिला मुख्यालय होने के बावजूद बसों के लिए लंबा इंतजार करना पड़ता है। खैरथल में रोडवेज बस डिपो बनाया जाए, ताकि यात्रियों को सभी रूटों की बसें एक ही स्थान से मिल सकें।
कहीं बैठने की जगह नहीं, कहीं शौचालय की सुविधा भी नहीं
परेशानी केवल बसों की कमी तक सीमित नहीं है। खैरथल बस स्टैंड को छोड़कर अधिकांश जगहों पर पक्का प्लेटफॉर्म और शौचालय जैसी बुनियादी सुविधाओं का अभाव है। सोडावास में बस स्टैंड नहीं होने से यात्रियों को दुकानों की सीढ़ियों या सड़क किनारे बैठकर बस का इंतजार करना पड़ता है। धूप और बारिश से बचने के लिए टीन शेड तक नहीं हैं।
हरसौली की उमा देवी ने कहा कि शौचालय की सुविधा नहीं होने से महिलाओं को विशेष परेशानी और शर्मिंदगी झेलनी पड़ती है। वहीं, पदमाड़ा के रोहित शर्मा ने बसों की संख्या बढ़ाने और सोडावास में बस स्टैंड बनाने की मांग उठाई।
मार्च तक नई बसों का इंतजार
रोडवेज कोटपूतली के यातायात प्रबंधक मनोज उदावत के अनुसार, फिलहाल इस रूट पर पांच बसें संचालित हैं। पहले सात बसें चलती थीं। नई बसें मार्च तक आने की संभावना है, जिसके बाद इस रूट पर बसों की संख्या बढ़ाई जाएगी। हालांकि, तब तक यात्रियों को लंबे इंतजार और असुविधाओं से राहत मिलने की उम्मीद कम है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button