गाजियाबाद

बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती पर भव्य शोभायात्रा

हजारों अनुयायियों का उमड़ा जनसैलाब

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
लोनी गाजियाबाद : भारत रत्न परम पूज्य बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के उपलक्ष्य में आज लोनी क्षेत्र में एक भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। यह शोभायात्रा जाटव चौक, विकास नगर से प्रारंभ होकर दिल्ली-सहारनपुर रोड होते हुए दुगरावली गांव से निकलकर पंचलोक गांव स्थित बाबा साहेब अंबेडकर पार्क में जाकर संपन्न हुई।
इस विशाल रैली का आयोजन आजाद समाज पार्टी के बैनर तले जिला प्रभारी गाजियाबाद डॉ. नीरज चौधरी एवं युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष विकास प्रधान के नेतृत्व में किया गया। रैली में भारी संख्या में पहुंचे लोगों की भागीदारी ने इसे एक ऐतिहासिक रूप दे दिया।
शोभायात्रा में चार डीजे, दो ट्रैक्टर, लगभग 20 कारें, दो घोड़ा-बग्गी, करीब 100 मोटरसाइकिलें तथा एक बैंड शामिल रहा। पूरे मार्ग में बाबा साहेब के जयकारों और नारों से वातावरण गूंजता रहा। अनुयायियों का उत्साह अपने चरम पर दिखाई दिया।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से बहुजन शायर अभिषेक जाटव, गौरव सिंह (मोदीनगर), गौरव राज (हापुड़), अंकुर जाटव (अतरौलिया), भोले प्रधान, आकाश जाटव (शाहदरा), राजकुमार, अभिषेक प्रधान, रवि जाटव, विनोद कुमार अंजना सहित हजारों की संख्या में बाबा साहेब के अनुयायी उपस्थित रहे।कार्यक्रम के समापन पर गांव सलाहनगर में रैली में शामिल लोगों को फील्ड (सम्मान स्वरूप उपहार) देकर आयोजकों द्वारा सम्मानित किया गया।पूरे आयोजन में अनुशासन और उत्साह का अनूठा संगम देखने को मिला। बाबा साहेब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से निकाली गई इस शोभायात्रा ने सामाजिक एकता और जागरूकता का संदेश दिया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button