बेतुल
बैतूल स्टेशन पर यात्रियों को स्वच्छ और ठंडे जल की सेवा दी
भीषण गर्मी में यात्रियों को मिली राहत

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बैतूल। गर्मी का प्रकोप दिनों दिन बढ़ता जा रहा है और प्यासे को पानी पिलाना सबसे बड़ी सेवा और धर्म माना गया है। ट्रेन स्टेशनों पर कुछ मिनटों के लिए ही रूकती है ऐसे में यात्री उतरकर पानी नहीं भर पाते हैं। भीषण गर्मी को ध्यान में रखते हुए मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद, पर्यावरण संरक्षण गतिविधि एवं गायत्री परिवार घोड़ाडोंगरी के संयुक्त तत्वावधान में रेल यात्रियों के लिए निशुल्क जल सेवा प्रदान की गई। घोड़ाडोंगरी रेलवे स्टेशन पर दोपहर के समय ट्रेनों में यात्रियों को सैकड़ों लीटर स्वच्छ एवं ठंडा पानी पिलाया गया। जिससे उन्हें गर्मी से राहत मिली। सेवा कार्य यात्रियों के लिए अत्यंत उपयोगी और सराहनीय रहा। कार्यक्रम में ब्लॉक समन्वयक, मप्र जन अभियान परिषद एवं पर्यावरण संरक्षण गतिविधि के संयोजक संतोष राजपूत, गायत्री परिवार के डॉ.मनोज पाटणकर श्री दशरथ एवं गायत्री परिवार की सदस्य बीएसडब्ल्यू और एमएसडब्ल्यू कोर्स के परामर्शदाता के मार्गदर्शन में यह आयोजन संपन्न हुआ। इस अवसर पर विजय कुमार महतो, जतिन प्रजापति, संगीता उघडे सहित दोनों कक्षाओं के सायह सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे एवं सभी ने सेवा कार्य में सक्रिय सहभागिता निभाई। ब्लॉक समन्वयक संतोष राजपूत ने आभार व्यक्त किया।




