
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
ठाकुरगंगटी। ठाकुरगंगटी प्रखंड क्षेत्र के मोरडीहा पंचायत अंतर्गत बिहारी गांव के मुख्य मार्ग सड़क किनारे मैदान में आयोजित नौ दिवसीय श्री श्री 108 महारुद्र यज्ञ सह श्रीराम कथा को लेकर गाजे बाजे के साथ रविवार को भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। बताते चलें कि कलश शोभायात्रा यज्ञ स्थल से रथ पर सवार वृंदावन से पधारे कथावाचक अनुराग दास जी महाराज एवं काशी से पधारे विद्वान आचार्य शिव मिश्रा के साथ हजारों की संख्या में शामिल महिलाएं युवतियां एवं बच्चियां के साथ कमेटी के लोग बिहारी, मोरडीहा, कमराचक, परासी, चंदा गांव भ्रमण करते हुए चंदा और पकरिया गांव के बीच से गुजरने वाली झमरिया नदी में पूरे विद्यि विधान के साथ जलभरी का कार्य कर वापस यज्ञ स्थल पर आकर कलश को स्थापित किया गया। पूरे कलश शोभा यात्रा के दौरान जय जय राम जय श्री राम के साथ अन्य भक्ति सॉन्ग से पूरा क्षेत्र भक्ति मय माहौल में तब्दिल होता नजर आया। यह कलश शोभा यात्रा क्षेत्र में आकर्षण का केंद्र बना रहा। इस दौरान दर्जनों धर्मात्माओं के द्वारा कलश शोभायात्रा में शामिल महिलाएं युवतियां एवं बच्चियों के साथ अन्य श्रद्धालुओं को शरबत पिलाया गया। मौके पर यज्ञ कमेटी के अध्यक्ष राजा राम कापरी एवं मेला कमेटी के अध्यक्ष विनय कुमार साह ने बताया कि महारूद्र यज्ञ एवं राम कथा के साथ मेला में आने वाले श्रद्धालु का कमेटी के द्वारा पूरा ख्याल रखा जाएगा। भीषण गर्मी को देखते हुए कमेटी के द्वारा जलपान का भी व्यवस्था किया गया है। इस शोभायात्रा में अध्यक्ष राजाराम कापरी, मेला समिति अध्यक्ष बिनय कुमार साह, निगरानी समिति अध्यक्ष रामाकांत शुक्ला, उपाध्यक्ष चन्द्रशेखर शुक्ला, अजीत कापरी, अशोक साह, अमरेश कापरी, मुख्य सचिव आशीष कुमार आशीष, सचिव दीपक पासवान, निक्कूझा, कोषाध्यक्ष ज्ञानमोहन रंजन, अंकित साह, शोती लाल भगत, नारायण साह, यज्ञ कार्यालय प्रभारी महेश साह तथा कार्यकारी सदस्य के रूप में चंदन कुमार साह, मिथिलेश मंडल, सोनू कापरी, अमन मंडल, कपील तांती, शंकर तांती,थान प्रभारी राजन कुमार राम, एस आई वेद प्रकाश के साथ पुलिस कर्मीं सहित हजारों की संख्या में क्षेत्रवासियों के साथ ग्रामीण शामिल थे।

