पाकुड़

जिला परिषद अध्यक्ष जुली हेम्ब्रम का भव्य स्वागत, उत्कृष्ट स्वच्छता कार्य के लिए 20 लाख का सम्मान

District Council President Julie Hembram was given a grand welcome and was awarded Rs 20 lakh for excellent sanitation work.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। पाकुड़िया प्रखंड में रविवार को सिदो-कान्हू मोड़ पर गौरव और उत्साह का माहौल देखने को मिला, जब जिला परिषद अध्यक्ष जुली ख्रिष्टमणी हेम्ब्रम को “उत्कृष्ट स्वच्छ जिला परिषद अध्यक्ष” के रूप में सम्मानित किया गया। इस उपलब्धि के तहत उन्हें 20 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि भी प्रदान की गई। इस अवसर पर सिदो-कान्हू मोड़ पर प्रखंडवासियों, जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय ग्रामीणों ने उनका भव्य और गर्मजोशी से स्वागत किया। पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल रहा और जगह-जगह बधाइयों का सिलसिला चलता रहा। कार्यक्रम के दौरान जुली हेम्ब्रम ने सिदो-कान्हू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने उनके आदर्शों को याद करते हुए समाज सेवा और क्षेत्रीय विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। उपस्थित लोगों ने इसे पूरे प्रखंड के लिए गर्व का क्षण बताया। उन्होंने कहा कि जुली हेम्ब्रम के नेतृत्व और समर्पण से क्षेत्र में स्वच्छता, विकास और जनकल्याण के कार्यों को नई दिशा मिली है। उनके प्रयासों से ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता बढ़ी है और सरकारी योजनाओं का लाभ आम लोगों तक पहुंच रहा है। इस मौके पर जिला परिषद प्रतिनिधि शुशील मुर्मू, ढेना मरांडी, सनाउल अंसारी, मो. इक़बाल अंसारी, मोताहार हुसैन, इस्माईल अंसारी, महमुद आलम सहित कई गणमान्य लोग एवं ग्रामीण उपस्थित रहे। अपने संबोधन में जुली ख्रिष्टमणी हेम्ब्रम ने प्रखंडवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान जनता के सहयोग और विश्वास का परिणाम है। उन्होंने आश्वासन दिया कि आने वाले समय में स्वच्छता, सड़क, पेयजल और शिक्षा जैसी मूलभूत सुविधाओं को और मजबूत किया जाएगा, ताकि पाकुड़िया प्रखंड राज्य स्तर पर अपनी अलग पहचान बनाए रखे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button